अपने शरीर को चपल और चुस्त बनाये रखना कोई आसान काम नहीं है, खासकर तब जब आपको शारीरिक गतिविधियों एवं व्यायाम आदि के बारे में सही जानकारी न हो। Gym Body एक ऐसा एप्प है जो स्वास्थ्य और शारीरिक सौष्ठव सुधारने में आपकी मदद करता है और इसके लिए कई सारे सुझाव और व्यायाम उपलब्ध कराता है, जिनका उपयोग हर व्यक्ति कर सकता है।
Gym Body कई संवर्गों में विभक्त है, जिनकी मदद से आप अपने एब्स विकसित करने, मांसपेशियों को उभारने, शारीरिक सौष्ठव में सुधार करने एवं अपने शरीर को सही आकार देने में सफलता हासिल कर सकते हैं। यह एप्प उन सभी लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जिनका लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है और जो सौष्ठवपूर्ण शरीर हासिल करना चाहते हैं। यह वैसे लोगों के लिए भी है जिनका शारीरिक स्वास्थ्य तो अच्छा है लेकिन जो साथ में अपने व्यक्तित्व को और आकर्षक भी बनाना चाहते हैं।
Gym Body कई संवर्गों में विभाजित है और इनमें से प्रत्येक में बहुत सारे व्यायाम शामिल किये हैं, जिनकी मदद से आप अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं और यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप अपने शरीर के किस हिस्से पर ध्यान केन्द्रित करना चाहते हैं। सूचना पृष्ठों में आपको छवियाँ मिलेंगी जिनसे आपको किसी भी गतिविधि को बिना स्वयं को नुकसान पहुँचाए ही बेहतर ढंग से पूरा करने का तरीका समझने में आसानी होगी। छवियों के नीचे आपको एक संख्या के जरिए यह निर्दिष्ट किया जाएगा कि आपको किसी व्यायाम को कितनी बार करना चाहिए ताकि आपको यह समझ में आ जाए कि उस व्यायाम को कितनी देर करना फायदेमंद हो सकता है।
अपने लक्ष्यों को हासिल करने और उभरी मांसपेशियों के साथ अपने शरीर को आकर्षक स्वरूप देने तथा खास तौर पर आपके लिए डिज़ाइन की गयी व्यायाम तालिकाएँ हासिल करने के लिए Gym Body एप्प को डाउनलोड करें और इसे इस्तेमाल करना प्रारंभ कर दें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.4 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Gym Body के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी